{"_id":"677c3687b5728f4dd40260ff","slug":"pratik-edifice-society-40-families-waiting-for-ownership-rights-noida-news-c-1-gnd1002-2492544-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratik Edifice Society: 40 परिवारों को मालिकाना हक का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratik Edifice Society: 40 परिवारों को मालिकाना हक का इंतजार
विज्ञापन
सेक्टर-107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी के करीब 40 परिवारों को छह साल से अपने ही घर के लिए मालिकाना हक का इंतजार है। सोसाइटी निवासियों ने यहां पर 2018 में रहना शुरू कर दिया था। बिल्डर का नोएडा प्राधिकरण पर पैसा बकाया होने से फ्लैट खरीदारों को परेशान होना पड़ रहा है।
सोसाइटी निवासियों ने बताया, यहां पर कुल 423 फ्लैट बने हैं। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि रजिस्ट्री के लिए वह बिल्डर के साथ ही नोएडा प्राधिकरण के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। हर बार यही कहा जाता है कि बिल्डर जब तक प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं करेगा तब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। फ्लैट खरीदारों का कहना है कि बिल्डर का प्राधिकरण पर बकाया है। इसमें उनकी क्या गलती है। उन्होने फ्लैट का पूरा पैसा दिया है फिर भी उन्हे उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष कमल शंकर ने बताया, इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण को दो बार पत्र दिया है। रजिस्ट्री के लिए बाकी फ्लैटों की सूची भी दी है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि अगले महीने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है कि बिल्डर की ओर से जल्द ही बकाया चुका दिया जाएगा। ऐसे में फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।