फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pragyan Public School won three gold medals in Taekwondo

Noida News: प्रज्ञान पब्लिक स्कूल ने ताइक्वांडो में जीते तीन स्वर्ण

Sat, 06 Sep 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Pragyan Public School won three gold medals in Taekwondo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 29 से 31 अगस्त तक आगरा में आयोजित द्वितीय आगरा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विद्यालय के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।



कक्षा 12वीं के प्रशांत शर्मा, कक्षा 11वीं के हार्दिक निगम और यश अत्री ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। तीनों खिलाड़ियों को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. दीप्ति शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव एवं अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed