{"_id":"601d98888ebc3e27e819d97a","slug":"pradhan-s-husband-beaten-up-workers-burn-electricity-in-150-villages-grnoida-news-noi564001819","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति ने पीटा तो कर्मियों ने गुल की 150 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति ने पीटा तो कर्मियों ने गुल की 150 गांवों की बिजली
विज्ञापन
दनकौर। भट्टा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों को गांव की महिला प्रधान के पति ने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। इससे नाराज बिजली कर्मियों ने करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर हड़ताल का एलान कर दिया। शुक्रवार शाम 5 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति शुरू की।
गांव में बने विद्युत उपकेंद्र पर जेई राजकुमार, एसएसओ श्रीपाल और लाइनमैन गौरव की तैनाती है। बिजली कर्मियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम को बारिश होने के कारण उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद थी। तभी प्रधान का पति नवदीप कई लोगों के साथ उपकेंद्र पर आया और आपूर्ति शुरू करने की जिद करने लगा। कर्मियों के इनकार करने पर गुस्साए आरोपियों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़ कर जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए। एसएसओ और लाइनमैन के विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। दोनों कर्मियों के घायल होने पर आरोपी फरार हो गए। बिजली कर्मियों ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को इस बात की सूचना दी। जेई राजकुमार का आरोप है कि देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेने से मना कर दिया। दरोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया। इससे नाराज बिजली कर्मियों ने शुक्रवार सुबह 5 बजे हड़ताल का एलान करते हुए भट्टा उपकेंद्र सहित दनकौर, रबूपुरा, मंडीश्याम नगर, सेक्टर-17 ए, सलारपुर से भी बिजली आपूर्ति रोक दी। क्षेत्र के करीब 150 गांवों में दिनभर आपूर्ति बंद रही। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी नवदीप, ऊधम, घनेंद्र, सतीश व संजय व 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दनकौर कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। शिकायत करने पर पुलिस ने भी धमकाया था। इसके विरोध में बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
प्रेमशंकर शर्मा, एसडीओ दनकौर