फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power worker dies after coming into contact with high-tension line in Greater Noida

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत: चार महीने पहले हुई थी शादी, पोल लगाते समय चपेट में आया

Thu, 03 Sep 2026 08:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 08:55 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक 1 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव के पास गुरुवार को बिजली का खंभा लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बिजली कर्मचारी की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Power worker dies after coming into contact with high-tension line in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक 1 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव के पास गुरुवार को बिजली का खंभा लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बिजली कर्मचारी की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। इस हादसे के बावजूद मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के चंद्रावली गांव का रहने वाला मुबारिक विद्युत विभाग में कार्यरत था। गुरुवार सुबह वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ चूहड़पुर गांव के पास बिजली का खंभा खड़ा करने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। 
विज्ञापन


तार की चपेट में आते ही मुबारिक तेज करंट की वजह से बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। मृतक के चाचा साकिर का कहना है कि मुबारिक की शादी को महज करीब चार महीने ही हुए थे। अभी नई गृहस्थी शुरू ही हुई थी कि परिवार पर यह दुखद घटना टूट पड़ी। परिवार के लोग सदमे में हैं और हादसे से उबर नहीं पा रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed