फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power cut in 15 primary schools due to non-payment of bills

बिल जमा नहीं होने पर 15 प्राथमिक स्कूलों की बिजली कटी

Tue, 19 Oct 2021 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Power cut in 15 primary schools due to non-payment of bills
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने बिल जमा नहीं होने पर 15 प्राथमिक स्कूलों की बिजली काट दी है। कंपनी अब तक 145 में 125 स्कूलों की बिजली काट चुकी है। जल्द ही बाकी स्कूलों का भी कनेक्शन काट दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग पर 1.65 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। अप्रैल, 2019 से भुगतान नहीं किया गया है। अब शासनादेश का हवाला देकर बिल जमा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

एनपीसीएल अपने क्षेत्र के 145 स्कूलों में बिजली आपूर्ति कर रहा था। वर्ष 2008 से 2010 के बीच स्कूलों को कनेक्शन दिया गया था। तब से अब तक शिक्षा विभाग की तरफ से तीन बार में केवल 10 लाख रुपये के बिल का भुगतान किया गया है। आखिरी बार अप्रैल, 2019 में भुगतान किया गया था। जबकि, स्कूलों का बिजली बिल 165 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दो साल पहले सरकार ने आदेश जारी कर स्कूलों का बिल देने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दे दी, लेकिन ग्रेटर नोएडा में ग्राम पंचायत व्यवस्था नहीं है। इस कारण बिजली बिल जमा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एनपीसीएल का कहना है कि सरकार ने मार्च, 2018 के बाद से बिल देने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी है, लेकिन शिक्षा विभाग उससे पहले का बिल भी जमा नहीं कर रहा है। जो करीब 96 लाख रुपये है। इस कारण स्कूलों की आपूर्ति बंद की जा रही है। 103 स्कूलों की बिजली काटी जा चुकी थी। जबकि, सात स्कूलों का कनेक्शन बंद कर दिया गया। अब 15 और स्कूलों की बिजली काटी गई है। पतलाखेड़ा, पीपलका, सूरजपुर, इनायतपुर, जुनपत, घोड़ी-बछेड़ा, डाबरा, तालड़ा, नवादा, लड़पुरा, कुलीपुरा, पाली, वैदपुरा, पचायतन, अमरपुर के स्कूलों की बिजली काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed