{"_id":"69fc9a0c3de75bf3990f2332","slug":"power-crisis-deepens-in-two-park-view-of-gaur-yamuna-city-society-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6646-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के टू पार्क व्यू में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के टू पार्क व्यू में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के ट्रांसफार्मर में मरम्मत का काम चल रहा है। स्रोत सोसाइटी
- बार-बार खराब हो रहा ट्रांसफार्मर, घटिया तारों और खुले बिजली कनेक्शनों पर निवासी उठा रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के टू पार्क व्यू में लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने और लंबी बिजली कटौती से निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में लगाए गए बिजली के तार घटिया गुणवत्ता के हैं। कई जगह तार खुले पड़े हुए हैं। जिससे बार-बार परेशानी हो री है। निवासियों के अनुसार अब हर सप्ताह ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या आ रही है। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने की वजह से बच्चों एवं बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जाने के बाद 8 से 10 घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। जिससे घर से काम करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बिजली नहीं होने का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। छोटे बच्चों को गर्मी में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोसाइटी में बिजली व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। बिल्डर कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा। खुले तार और घटिया वायरिंग हादसे का कारण बन सकती है। -संदीप कुमार
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए यहां रहना मुश्किल हो गया है। घंटों बिजली कटौती के कारण काम प्रभावित होता है। सुबह से बिजली नहीं होने के कारण काफी परेशानी हुई। -श्रवन कुमार अवाना
हर सप्ताह ट्रांसफार्मर खराब होना यह दिखाता है कि बिजली व्यवस्था कितनी कमजोर है। निवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे। -शिव कुमार