फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Potholes on the roads after rain became fatal

Noida News: सड़कों पर बारिश के बाद हुए गड्ढे बने जानलेवा

Sat, 02 Aug 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads after rain became fatal
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कई सोसाइटियों के पास सड़कों पर बारिश के बाद बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। बारिश के दौरान इन गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। स्कूल वाहनों को भी इन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

निवासियों की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कराया जाए। सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसायटी, पंचशील, ईकाविलेज 1 समेत कई अन्य सोसाइटी के पास ऐसी सड़कें हैं, जिनको सड़क नहीं गड्ढे वाली सड़क कहा जा रहा है। यहां बाइक सवार लोगों के फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है। निवासी लंबे समय से इन सड़कों को मरम्मत करने की मांग करते चले आ रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निवासी राकेश ने बताया कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से सड़कों को बनवाने के लिए मांग की गई है। उसके बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed