फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Post master robbed the rights of daughters

बेटियों के हक पर पोस्ट मास्टर ने डाला डाका

Fri, 22 Oct 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Post master robbed the rights of daughters
जेवर। शाखा डाकघर अलीअहमदपुर उर्फ चौरोली में तैनात रहे पोस्टमास्टर ने बेटियों के भविष्य के लिए जमा की गई पूंजी हड़प ली। आरोप है कि पोस्टमास्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना और एमआईएस के खातों में भी हेराफेरी कर रकम हड़पी है। खाताधारकों की शिकायत के बाद विभाग ने आरोपी को निलंबित किया और आरोपों की जांच कराई। जांच के बाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ जेवर कोतवाली में फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है। 9.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी अब तक की जांच में सामने आई हैं। कार्यालय सहायक अधीक्षक डाकघर खुर्जा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खुर्जा की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सचिन कुमार शर्मा ने अलीअहमदपुर उर्फ चौरोली (थोरा) में शाखा डाकपाल (पोस्टमास्टर) के पद पर रहते हुए सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रतिमाह आय योजना (एमआईएस) खातों में फर्जीवाड़ा किया है।
विज्ञापन

पांच खाताधारकों की शिकायत मिली थी। विभागीय टीम की जांच में पता चला कि पांचों खाताधारकों द्वारा जमा कराए गए 9.51 लाख रुपये सरकारी हिसाब में न देकर खुद इस्तेमाल कर लिया है। चौरोली निवासी लोगों का आरोप है कि पोस्टमास्टर पैसे जमा कराते वक्त हमेशा पासबुक में हाथ से पैसे लिखकर मुहर लगाता था। पैसों को खाते में जमा करने के बजाय अपने प्रयोग लाने की जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने मुख्य डाकघर में अपने खातों की जांच कराई। इसके बाद धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ितों ने बताया कि डाक विभाग ने आरोपी पोस्टमास्टर को 31 अगस्त 2021 को निलंबित कर कार्यालय सहायक अधीक्षक डाकघर खुर्जा के नेतृत्व में जांच शुरू करा दी। डाकघर खुर्जा कार्यालय सहायक अधीक्षक कुवंरपाल सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखा था। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शादी के लिए जमा कर रहे थे पैसा
चौरोली निवासी भूदेव शर्मा ने बेटी प्रांसी और नंदिनी के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खुलवाए थे। भूदेव बेटियों की शादी के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये जमा कर रहे थे। आरोपी ने 2019 से लेकर 2021 तक दोनों खातों में पैसा जमा किए बिना ही पासबुक में एंट्री करता रहा। चौरोली निवासी सलेश ने भी बेटी पल्लवी के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया था। 2018 में 5000 व 2021 में 4000 रुपये जमा किए बिना पासबुक में दर्ज कर दिए गए। भूदेव ने दोनों खातों में कुल नौ लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 40 खातों में धोखाधड़ी की आशंका
आरोप है कि चौरोली निवासी राजेंद्र सिंह के एक खाते से 55000 व दूसरे खाते से 650000 रुपये, सतीश शर्मा के खाते से 3 लाख रुपये व सरोज पत्नी हरवीर के खाते से दो लाख रुपये का गबन किया गया है। मामले में 30 से 40 खातों से धोखाधड़ी का आरोप है। खाताधारकों की शिकायत पर डाक विभाग जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed