फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   possession with out completion

बिना कंप्लीशन के पजेशन देने वाले कई ग्रुप हाउसिंग चिंहित

Wed, 11 May 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 11 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
possession with out completion

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिना कंप्लीशन के ही पजेशन देने के मामले में चार ग्रुप हाउसिंग को चिह्न्ति कर लिया है। अब इनकी बिल्डर कंपनियों को प्राधिकरण नोटिस जारी करेगा। ग्रेटर नोएडा में करीब 68 से 70 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में लोग रह रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें से कई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी ऐसी हैं, जहां कंप्लीशन लिए बिना ही बिल्डर ने आवंटियों को उनके फ्लैट दे दिए हैं। जबकि इन इमारतों में रहने वाले आवंटी बहुत सारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। कंप्लीशन के अभाव में इनके घरों की रजिस्ट्री भी नहीं हो पाती। कई बार तो कंप्लीशन लिए बिना ही रह रहे आवंटी किसी घटना के होने के बाद भी बिल्डर की शिकायत नहीं कर पाते।
विज्ञापन


वहीं प्राधिकरण का निर्देश है कि जब तक बिल्डर आवंटियों को उन सभी सुविधाओं को मुहैया नहीं कराता जो कि उनके प्रोजेक्ट में वादा किया हो। तब तक प्राधिकरण उन्हें इसका कंप्लीशन नहीं देता है, जिससे आवंटियों के हितों की सुरक्षा हो सके। पिछले दिनों बिना कंप्लीशन लिए ग्रुप हाउसिंग में घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बिल्डर प्रोजेक्ट में रह रहे निवासियों को पीने के पानी के टैंक में सीवरेज टैंक की लीकेज हो गई थी, जिससे कई बच्चे बीमार पड़ गए थे। वहीं एक बिल्डर सोसाइटी ने करीब एक हजार आवंटियों को फ्लैट सौंप दिए थे।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिना कंप्लीशन के आवंटियों को उनके फ्लैट में रहने की इजाजत दे दी है। इससे आवंटियों के हितों का नुकसान हो रहा है। बिना कंप्लीशन लिए आवंटियों को बसाने वाले प्रोजेक्टों का निरीक्षण कराया गया है। चार ग्रुप हाउसिंग की पहचान की गई है। इन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर कारण बताने के लिए कहा गया है। 
- पीसी गुप्ता, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed