{"_id":"68eaac6619881d81e0040e13","slug":"poonam-made-her-mark-by-joining-the-group-na-news-c-244-1-pnp1007-145335-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समूह से जुड़कर पूनम ने बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समूह से जुड़कर पूनम ने बनाई पहचान
Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मेले में सामान दिखाती पूनम देवी। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। सात साल पहले समूह से जुड़ीं पूनम पूजा सामग्री बेचती हैं। वह अब गांव में 10 समूहों का नेतृत्व कर रही हैं।
निंबरी गांव की पूनम देवी ने बताया कि वह पहले परिवार-बच्चों तक सीमित रहती थी। उसे पति के नाम से ही जाना जाता था। बाहर की दुनिया के बारे में इतना ज्ञान नहीं था। कारोबार की जानकारी नहीं थी लेकिन समूह से जुड़कर स्वयं में बदलाव महसूस किया है। अब वह दूसरे जिलों में जाकर स्टॉल लगाती हैं और अच्छी आय होती है।
सूरजकुंड मेले में बिखरी पूजन सामग्री की महक
हाल में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के जरिये फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पूजा सामग्री का स्टॉल लगाया। जिसमें धूप, अगरबत्ती, पूजा सामग्री, ऊन से बने कान्हा की ड्रेस, देसी गाय के गोबर से बने उपले से हवन सामग्री का स्टॉल शामिल है। पूनम ने बताया कि पति निजी कंपनी में नौकरी करते है जिससे परिवार की आजीविका का निर्वहन मुश्किल से हो पाता था लेकिन अब वह समूह से जुड़कर परिवार की आर्थिक सहायता कर रही हैं।