फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pollution spreading from brick factory did complain to dcp

ईंट भट्ठा से फैल रहा प्रदूषण उपायुक्त से शिकयत

Fri, 08 Jan 2021 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
pollution spreading from brick factory did complain to dcp
ईंट भट्ठा से फैल रहा प्रदूषण, उपायुक्त से शिकायत
विज्ञापन

नूंह। टांई निवासी खातूनी पत्नी यामीन ने शुक्रवार को भट्ठा से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से की और न्याय की गुहार लगाई। खातूनी ने बताया कि भट्ठे में कई तरह की गतिविधियां होने से उनके घरों पर निरंतर मिट्टी के अवशेष आ रहे हैं। उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन पर मछली पालन किया है। प्रदूषण के कारण उनकी मछलियां मर रही हैं।
उन्होंने बताया कि वह गांव के पास अपने खेतों में साल 1999 से रह रही हैं। उनके अलावा कई परिवारों के दर्जनों सदस्य भी हैं। करीब 6 साल पहले उनके घरों के पास एक ईंट भट्ठा खोला गया था। उस समय मालिक ने बिजली से भट्ठा चलाने की बात कही थी, जिससे लोगों को प्रदूषण से परेशानी नहीं होगी। मालिक ने बिजली से भट्ठा चलाने का लाइसेंस भी बनवाया, लेकिन भट्ठे पर वर्षों से रबड़ सहित अन्य केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। इस कारण वहां पर रह रहे लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भट्ठा का लाइसेंस जिले के तत्कालीन उपायुक्त ने रद्द कर दिया था, लेकिन भट्ठा मालिक ने दोबारा लाइसेंस बनवा लिया। हालांकि, भट्ठा अभी चल नहीं रहा है। लेकिन, कई तरह की गतिविधियां होने से उनके घरों पर भट्ठे से निरंतर मिट्टी के अवशेष आ रहे हैं। भट्ठे से 190 मीटर की दूरी पर ही 220 केवीए का ट्रांसफार्मर है। नियमों के अनुसार, यह दूरी 600 मीटर होनी चाहिए। उन्होंने डेढ़ एकड़ जमीन पर मछली पालन किया है, जिससे उनकी मछलियां मर रही हैं। इसके लिए नूंह एसडीएम को भी 133 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत दी है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, भट्ठा मालिक साजिद ने बताया कि उनके खिलाफ खातूनी और उनके पति यामीन ने गलत शिकायत दी है। अभी भट्ठे को चालू भी नहीं किया गया है। उन्होंने पुराने मालिक से भट्ठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed