फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pollution level increasing in Nooh

शहर में कूड़ा जलाकर बढ़ाया जा रहा प्रदूषण

Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pollution level increasing in Nooh
नूंह। एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदूषण के कारण प्रदेश में सरकार को स्कूल में अवकाश घोषित किए थे और सांस के मरीजों को भी प्रदूषण के कारण लगातार परेशानी हो रही है। लेकिन अभी भी लोगों द्वारा प्रदूषण को बढ़ाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़े को जलाया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा कूड़े को किसी निश्चित स्थान पर डालने की बजाय सार्वजनिक स्थानों पर जलाया जा रहा हैं। जिससे प्रदूषण के स्तर में काफी इजाफा देखा जा रहा है। शहर के गांधी पार्क के पास एक प्लॉट में कुछ लोगों द्वारा कूड़ा जलाया जा रहा था। इस बारे में शहर के मनोज गोयल, प्रवीन पंडित, हाजी आमीन, अख्तर चंदेनी, मकसूद पार्षद सहित अन्य लोगों ने बताया कि कूड़े को खुले में जलाने से शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। जिसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। नगरपालिका प्रशासन द्वारा कूड़े के उचित प्रबंध करने की जरूरत है। कई बार प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया है। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए नगरपालिका प्रशासन के साथ आमजन को भी समझ के साथ कार्य करने की जरूरत है। इस बारे में नरगरपालिका अध्यक्ष सीमा सिंगला ने कहा कि इस बारे में ध्यान दिया जाएगा। शहर में कूड़े को खुले में नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed