फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pollution is worse than Diwali... AQI reaches 170

Noida News: दिवाली से ज्यादा प्रदूषण... एक्यूआई पहुंचा 170

Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pollution is worse than Diwali... AQI reaches 170
गोवर्धन चौराहा ओवर ब्रिज पर धुंध में होकर गुजरते वाहन। संवाद
मथुरा। जिले में हवा दिवाली वाले दिन से ज्यादा खराब रही। 22 अक्तूबर को एक्यूआई 165 दर्ज किया गया था। बुधवार को मथुरा-वृंदावन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया। यह सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। तापमान गिरने के कारण हवा प्रदूषित होती जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के समय धूप निकलने के साथ सुबह और शाम को मौसम पूरी तरह से करवट बदल रहा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान के साथ-अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। इसके असर से बुधवार को प्रदूषण का स्तर हानिकारक श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि बीते दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान के घटने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक नहीं, निर्माण स्थलों पर उड़ रही धूल
जिले के ग्रामीण अंचल में जहां अब भी पराली को खुले में जलाने की घटनाएं हो रही हैं। इस साल मथुरा में सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले हुए थे। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान भी प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम नहीं किए गए हैं। होली गेट से लेकर पुराने बस स्टैंड तक सड़क निर्माण के कार्य में पूरे दिन धूल उड़ रही है। इसी तरह सर्किट हाउस सहित कई अन्य स्थानों पर चल रहे कार्यों में भी पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed