फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Polling parties will take over the responsibility of booths today

आज बूथों पर जिम्मेदारी संभाल लेंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 09 Feb 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will take over the responsibility of booths today
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों के सभी बूथों पर बुधवार पोलिंग पार्टियां जिम्मेदारी संभाल लेंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में बने केंद्र से सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियां पर रवाना होंगी। बूथ पर जाने के बाद पोलिंग पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी करेंगी, ताकि 10 फरवरी को समय से मॉकपोल और मतदान शुरू हो सके।
विज्ञापन

जिले में कुल 1840 बूथों पर 16.70 लाख मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करेंगे। मतदान कराने की जिम्मेदारी 1840 पोलिंग पार्टियों पर होगी, जबकि 185 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। बुधवार को सभी पार्टियां अपने-अपने बूथ पर रवाना होंगी। नोएडा में फूल मंडी, दादरी में मिहिर भोज कॉलेज और जेवर में किसान आदर्श इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी है। दादरी के रिटर्निंग अफसर अंकित कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

केंद्र पर इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। एक हेल्प डेस्क बनाई गई है जो कर्मचारी को जरूरी जानकारी देगी। साथ ही साइनबोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग अपने स्थान तक पहुंच सकें। कर्मचारियों के खाने की भी व्यवस्था होगी। मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में कर्मचारियों के वाहनों को पार्क किया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को बस से बूथ पर भेजा जाएगा। इसी तरह नोएडा और जेवर विधानसभा सीटों के केंद्र पर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब रहने पर दर्ज होगी एफआईआर
मतदान कराने के लिए 8100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। अफसरों ने बताया कि अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आएगा तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। गायब कर्मचारी की जगह रिजर्व में रखे कर्मचारियों को भेजा जाएगा।

नहीं ले सकेंगे किसी तरह की मदद
बूथ पर जाने के बाद कोई भी पोलिंग पार्टी किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक पार्टी से मदद नहीं लगेगी। पोलिंग पार्टी के ठहरने, खाना, पानी आदि की सभी व्यवस्थाएं प्रशासन की तरफ से की गई हैं। रात के समय कर्मचारी बूथ के अलावा किसी के घर पर जाकर नहीं सो सकते। महिला कर्मचारियों को अपने घर पर जाने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed