{"_id":"60d0d0808ebc3e356c1b56a5","slug":"poliyical-noida-news-noi5889536144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आज पूरी तरह से विफल है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के चलते किसान अभी भी धरने पर बैठे हैं लेकिन भाजपा नेता अभी जश्न मना रहे हैं। समय आने पर देश प्रदेश की जनता इन सबका हिसाब भाजपा सरकार से जरूर लेगी। उक्त बातें नूंह अनाजमंडी स्थित इनेलो कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहीं। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जनता के किए एक भी वादे को भाजपा पूरा नहीं कर पाई है। किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा वर्ग में भाजपा के प्रति भारी रोष हैं।
उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची सैंकड़ों महिलाओं व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र उनका परिवार है। पूर्व से ही उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला व दादा चौधरी देवीलाल ने मेवात के लिए अनेकों कार्य किए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर, खंड स्तर के अलावा ग्राम स्तर के साथ वार्ड स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। प्रदेश की भाजपा व जजपा पार्टी हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। मुख्यमंत्री जनता के दिखावे के लिए बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल सब विफल है। अब जरूरी हो गया है कि समय आने पर इस तानाशाही सरकार को जरूर जवाब दें। इस मौके पर मुख्य रूप इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जिला प्रभारी आनंद सिंह श्योराण, नूंह इनेलो जिला अध्यक्ष सुबान खान सहित अन्य पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर किसान सेल के जिला अध्यक्ष रणजीत नंबरदार, एडवोकेट मोहम्मद तलहा, नूंह हल्का अध्यक्ष इब्राहिम पहलवान, युवा जिला अध्यक्ष आबिद खान, जैकम चंदेनी, सरोज देवी व बानो के अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो ऱ् कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंचासीन अभय सिंह चौटाला व अन्य।