फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Political tussle over Delhi's Mohalla Clinic

Noida News: दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक पर सियासी घमासान

Fri, 04 Aug 2023 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Political tussle over Delhi's Mohalla Clinic
दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक पर सियासी घमासान
विज्ञापन

- दौरा करने आए कर्नाटक के मंत्री ने कहा, नहीं है बेहतर सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बने मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को सियासी घमासान हो गया। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव पंचशील पार्क में बने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने गए थे। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं।
दिनेश गुंडु राव ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में एक मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया, जहां बहुत कम लोग थे। कर्नाटक में क्लिनिक में मरीजों के लिए तत्काल परीक्षण करने के लिए प्रयोगशाला सहित अधिक सुविधाएं हैं। मुझे लगता है कि इसे दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैं इन्हें देखकर निराश होकर वापस लौटा हूं। उनके इस बयान की निंदा करते हुए आप विधायक नरेश बाल्यान ने कहा कि जब आप यहां मोहल्ला क्लिनिक में थे तो बड़ा बखान कर रहे थे, फिर कर्नाटक भवन में पहुंचते ही ऐसा क्या दबाव पड़ा की बिल्कुल भाजपा के स्तर की राजनीति पर उतर गए।
विज्ञापन

वहीं, दौरे को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक और दिल्ली सरकार की सकारात्मक पहल। कर्नाटक के नम्मा क्लिनिक को और बेहतर बनाने की दिशा में आज दिल्ली के पंचशील पार्क में कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक का जायजा लिया और मुझे भी कर्नाटक आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed