फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   political

फिरोजपुर झिरका 2

Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
political
फिरोजपुर झिरका। ईद व शिवरात्रि मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले की सड़कों की दशा को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। इसमें सोहना से राजस्थान बार्डर तक स्टेट हाइवे, पुन्हाना-सिकरावा सड़क निर्माण सहित अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम मेवात के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर यहां के लोगों को सशक्त और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने रामलीला मैदान की चार दीवारी के लिए 10 लाख, शिवमंदिर विकास समिति के लिए 11 लाख और गोशाला के लिए पांच लाख रुपये दान देने की घोषणा की। इस मौके पर रामलीला मैदान में लगभग 20 लाख की लागत से बने दर्शक दीर्घा का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उपमुख्मंत्री ने कहा कि पलवल में जेबीएन नामक एक कंपनी इलेक्ट्रिक बस का प्लांट लगाने जा रही है इसका प्रपोजल सरकार के पास आया है। इसके लगने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि नार्थ इंडिया का यह पहला इलेक्ट्रिक बस प्लांट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर विपक्षी नेता फैला रहे भ्रम
किसान और खेती पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में चार नई मंडिया स्थापित करने जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की आय और उनकी उन्नति के रास्ते खोले जाएं। उन्होंने कहा सरकार ने निर्धारित फसलों पर एमएसपी जारी रखी हुई है व प्रदेश में कोई मंडी बंद नहीं हुई जबकि विपक्षी नेता किसानों की आड़ में यह भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं कि प्रदेश में कृषि कानूनों से मंडियां व एमएसपी खत्म हो जाएगी। अगर ऐसा होता तो सबसे पहले मैं खुद इस्तीफा देता।
प्रदेश के उप मुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राम सिंह जजपा में शामिल हुए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने उन्हें पटका पहनाते हुए पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।

चित्र परिचय ऱ् 01 फिरोजपुर झिरका में ईद व शिवरात्रि मिलन कार्यक्त्रस्म में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed