फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Political color being given to the strike of wrestlers: Sukhbir

पहलवानों के धरने को दिया जा रहा राजनीतिक रंग : सुखबीर

Sat, 06 May 2023 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Political color being given to the strike of wrestlers: Sukhbir
सांसद ने कहा- खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं ना कि राजनीति के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पूर्व विधायक सोहना व सवाई माधोपुर टोंक से सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश का समान और चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त किया है। सुखबीर सिंह जौनापुरिया बीते शुक्रवार की देर शाम सोहना में शक्ति केंद्र प्रमुख बनाने पर सोहना पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। जब पहले भी खिलाड़ी प्रदर्शन कर अपनी मांगों पर अड़े थे, तो केंद्रीय खेल एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनसे वार्ता कर मामले को सुलझाया। वहीं अब फिर से खिलाड़ी जंतर मंतर पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर मांगों पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य राजनीतिक पार्टियों के लोग इसे राजनीतिक रंग देने में जुटे हैं।खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं ना कि राजनीति के लिए। जो भी मांगें हैं उनको बैठकर सुलझा जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष ने मुझे पन्ना प्रमुख बनाया है। घर-घर जाकर सूची के अनुसार लोगों को भाजपा के हक में वोट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ रोहतास जैन, टेक चंद बंसल, दीपक गर्ग, उमेश जैन, सुभाष सिंगला, मुकेश सैनी पूर्व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed