{"_id":"63cd465da14ddc38286cd1a4","slug":"policemen-thrashed-acps-spectacles-broken-grnoida-news-c-23-1-noi1091-2235-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, एसीपी का चश्मा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, एसीपी का चश्मा तोड़ा
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से मारपीट, एसीपी का चश्मा तोड़ा
- गौड़ सिटी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो युवकों ने की अभद्रता, दोनों गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में गौड़ सिटी के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। शनिवार रात हुई वारदात में आरोपियों ने एसीपी अरविंद कुमार का चश्मा भी तोड़ दिया। पुलिस ने नशे में धुत दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान गौड़ सिटी दो के 16 एवेन्यू निवासी सचिन भरतवाल और संदीप के रूप में हुई है।
बिसरख पुलिस शनिवार रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चल रही थी। अभियान के दौरान पुलिस सुदामापुरी पुलिया पर पहुंची। वहां काफी लोग शराब पी रहे थे। पुलिस को देखते ही शराब पी रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर मारपीट शुरू कर दी। एसीपी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने उनका चश्मा तोड़ दिया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। तभी आरोपी युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - विशाल पांडेय, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा