फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police will seek answers on transfer of Rs 173 crore from Oris Greenway

Noida News: ओरिस ग्रीनवे से 173 करोड़ ट्रांसफर करने पर जवाब मांगेगी पुलिस

Sat, 17 Feb 2024 04:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Police will seek answers on transfer of Rs 173 crore from Oris Greenway
ओरिस ग्रीनवे से 173 करोड़ ट्रांसफर करने पर जवाब मांगेगी पुलिस
विज्ञापन

- बिल्डर ने खरीदारों से पैसा इकट्ठा करने के बाद दूसरी परियोजना में लगा दी थी रकम
- यमुना प्राधिकरण अधिकारियों ने ओरिस ग्रीन वे पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट, -बिल्डर पर कार्रवाई न होने पर पुलिस को लिखा पत्र



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के बिल्डर ओरिस ग्रीनवे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। पुलिस इसी सप्ताह बिल्डर को नोटिस भेजकर जवाब मांगेंगी। बिल्डर के जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-22 डी में ओरिस ग्रीनवे इंफ्रास्ट्रक्चर को 100 एकड़ जमीन आवंटित की थी। डेवलपर ने यहां पर प्रोजेक्ट लांच किया और बुकिंग करने वालों से करीब 173 करोड़ रुपये इकट्ठा कर रकम दूसरी परियोजनाओं में लगा दी। इस प्रकरण में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। राज्य सरकार ने डेवलपर को डिफाल्टर घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने मामले का ऑडिट कराया। जिसमें पता चला कि ओरिस समूह ने ग्रीनवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम के प्रोजेक्ट से अग्रसेन फिनकैप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों को 173 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। जबकि प्राधिकरण को बकाया 380 करोड़ रुपये नहीं दिए गए और खरीदारों को उनके प्लॉट व फ्लैट तक नहीं मिल सके। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्राधिकरण ने एक बार फिर पुलिस को पत्र लिखकर उक्त मामले में कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस अपनी कार्रवाई में जो भी सहयोग मांगेगी, प्राधिकरण उसमें पूरा सहयोग करेगा। बिल्डर ने पैसे को गलत तरीके से ट्रांसफर किया। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर प्राधिकरण का भी बकाया अभी तक जमा नहीं किया है। इसलिए पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। - एके सिंह, डीजीएम वित्त, डीजीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed