फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police training to curb cyber crime

साइबर अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस को प्रशिक्षण

Mon, 04 Oct 2021 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police training to curb cyber crime
कार्यशाला में जानकारी देते साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन।
नोएडा। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रविवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में साइबर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने की और साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि साइबर अपराध वर्तमान में बड़ी चुनौती है। सबसे पहले खुद को सचेत रखना होगा और हर तरह की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सावधान रहना होगा। साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम व शिकायतों को लेकर थाने पर आने वाले लोगों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण हमारा उद्देश्य है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन खरीद वाले विज्ञापन व अप्रमाणित लिंक साइबर अपराध होने की तरफ इशारा करते हैं। इनके प्रति हमें सचेत रहना होगा। हमारा प्रयास यह है कि हम साइबर अपराध के प्रति पुलिस को अधिक सक्षम व दक्ष बनाएं और लोगों को भी साइबर अपराध के संबंध में अधिक जागरूक करें।
विज्ञापन

वहीं, साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर से संबंधित अपराध होने पर पुलिस का पहला रिस्पांस क्या रहे, इस विषय पर जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेकर उसको त्वरित मदद पहुंचाने पर चर्चा हुई। कार्यशाला में कुछ ऐसे टूल्स के बारे में बताया गया जिसकी मदद से साइबर अपराधियों तक पुलिस पहुंच सकती है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed