फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police stop farmers foot march

किसानों व पुलिस की झड़प के बाद किसानों ने रोकी पदयात्रा

Thu, 03 Sep 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
police stop farmers foot march
दनकौर में किसानों की पदयात्रा रोकी, पुलिस के साथ झड़प
विज्ञापन

दनकौर। प्राधिकरण किसान आंदोलन संगठन से जुड़े किसानों की पदयात्रा दनकौर में ही रोक दी गई। किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। वह 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा और आबादी के मामलों के निस्तारण की मांग को लेकर यमुना प्राधिकरण कार्यालय तक पदयात्रा निकाल रहे थे। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और एसीपी अब्दुल कादिर ने किसानों को सात सितंबर को प्राधिकरण के सीईओ से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। किसानों ने मांगों को लेकर दनकौर से यमुना प्राधिकरण तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया था। पुलिस के आला अधिकारी पदयात्रा को रोकने के लिए पिछले 5 दिन से किसानों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने किसानों को डराने के लिए गिरफ्तारी के नोटिस भी भेजे थे, लेकिन बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक फार्म हाउस पर किसान पदयात्रा के लिए सुबह से इकट्ठा होने शुरू हो गए। करीब 11 बजे तक सैकड़ों की संख्या में किसान पंचायत स्थल पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी, एसीपी दनकौर, एसीपी जेवर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे। यमुना प्राधिकरण के तहसीलदार जीत राय भी मौके पर पहुंच गए। पंचायत स्थल पर सभी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पदयात्रा निकालने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने अपने वाहन लगाकर पंचायत स्थल से कुछ दूरी पर रास्ता रोक दिया। करीब साढ़े 11 बजे किसानों ने पदयात्रा शुरू की। करीब 200 मीटर बाद पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस अधिकारियों ने पदयात्रा निकलाने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। जिससे किसानों को पदयात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। कुछ देर बाद आश्वासन के साथ उन्हें लौटना पड़ा।

जमकर टूटे नियम
मांगों को लेकर यमुना प्राधिकरण कार्यालय तक पदयात्रा निकाल रहे किसानों ने कोरोना काल में सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया। इतना ही नहीं पुलिस वाले भी नियम तोड़ते दिखे। वहीं, पुलिस को भी पदयात्रा रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पीएसी के कई जवानों ने मास्क भी नहीं पहन रखे थे। इससे वहां कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed