फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police search dead body

Noida News: दो दिन बाद भी नहीं मिला किशोर, बाढ़ के पानी में तलाश जारी

Sun, 07 Sep 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
police search dead body
फोटो:----------------
विज्ञापन

दो दिन बाद भी नहीं मिला किशोर, बाढ़ के पानी में तलाश जारी

-रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास 17 साल के छात्र के डूबने का मामला
-एनडीआरएफ के साथ गोताखोर की टीम कर रही तलाश, विधायक व एसडीएम भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का दो दिन बाद भी पता नहीं चला है। रविवार को भी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के गोताखोर लगातार पानी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। किशोर अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया था। वहीं जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसडीएम जेवर अभय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। साथ ही टीम को तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं।


मेहंदीपुर गांव निवासी किशोर फरीद शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के बाहर बाढ़ के पानी में नहाने गया था। नहाते समय वो पानी में डूब गया। आशंका है कि नहाते समय उसका पैर गड्ढ़े में चला गया। साथी को डूबता देखकर दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किशोर को काफी तलाश किया, लेकिन वो नहीं मिला। रविवार को भी पानी में किशोर की तलाश जारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed