{"_id":"62924b96273c6a3bf225835b","slug":"police-s-prv-bike-caught-fire-in-dadri-gautambudhnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पीआरवी बाइक जली: पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल से कूदकर बचाई जान, पहले धुआं फिर लपटें देख सूख गए हलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पीआरवी बाइक जली: पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल से कूदकर बचाई जान, पहले धुआं फिर लपटें देख सूख गए हलक
Sat, 28 May 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 28 May 2022 09:49 PM IST
सार
दुकान के विवाद की सूचना पर पुलिस की पीआरवी बाइक पर चालक राहुल कुमार और होमगार्ड सुनील कुमार सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक से पहले धुआं और बाद में लपटें निकलने लगी। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गौतमबुद्धनगर के दादरी में जीटी रोड पर दुकान के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी बाइक में अचानक आग लग गई। हालांकि धुआं निकलते देख पुलिसकर्मी व होमगार्ड बाइक छोड़कर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे दकमल कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली के नगर स्थित जारचा मोड़ के पास एक दुकान के विवाद की सूचना पुलिस को मिली। जिसको लेकर पुलिस की पीआरवी बाइक पर चालक राहुल कुमार और होमगार्ड सुनील कुमार सवार होकर जा रहे थे। मुख्य तिराहे से चंद कदम की दूरी पर जीटी रोड पर पहुंचे तो अचानक बाइक से धुआं निकलना शुरू हुआ। धुआं देखने के लिए बाइक रोकी तो उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
आग देख दोनों बाइक से उतर गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार व अन्य पुलिस बल पहुंच गया। दमकल की गाड़ी को बुलाकर आग को बुझाया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने वायरिंग में शार्ट से आग लगने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन