फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police record statement against MLA

पुलिस ने विधायक के खिलाफ बयान दर्ज किए

Wed, 26 Aug 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police record statement against MLA
नगीना। मुलथान गांव के अनिल कुमार को विधायक द्वारा फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। आरोप है कि गुरुग्राम बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने फोन कर ठेका कर्मचारी अनिल कुमार पर दबाव बनाना का प्रयास किया और विधायक की तरफदारी भी की। इसके बाद अनिल कुमार को घर भेज दिया गया। वहीं जब नौकरी से हटाने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली तो मंगलवार को अनिल कुमार को ड्यूटी पर वापस बुलाया गया।
विज्ञापन

मुलथान गांव के अनिल कुमार ने नगीना पुलिस थाने में बयान दर्ज कराकर, विधायक से की गई बातचीत का ऑडियो पुलिस को देकर केस दर्ज करने की मांग की है। नगीना थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान लिए गए हैं और गवाहों के बयान भी मिल चुके हैं। जल्द ही केस दर्ज हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम और सोहना सीट से भाजपा विधायक समेत अन्य कई विधायक इस मामले को विधानसभा में उठा सकते हैं। इस सिलसिले में बीते दिनों बैठक भी बीजेपी आलाकमान के साथ हो चुकी है।
विज्ञापन

19 अगस्त की रात अनिल कुमार ने फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान से मुलथान गांव में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। आरोप है कि इस बात से नाराज विधायक ने फोन पर नौकरी नहीं करने देने की धमकी दी और अपशब्द कहे। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। मामले में 22 अगस्त को अनिल कुमार ने नगीना पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद 24 अगस्त को विधायक मामन खान ने थाने में शिकायत और बयान दर्ज करवाएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed