फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police raided, but the accused were not caught.

Noida News: पुलिस ने दी दबिश, हाथ नहीं लगे आरोपी

Wed, 15 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police raided, but the accused were not caught.
अमेठी सिटी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज में फर्जीवाड़े के एक माह बाद भी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में अब तक केवल तीन लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि शेष छह की तलाश जारी है। मंगलवार को पुलिस ने संग्रामपुर, कमरौली, जगदीशपुर और रामनगर क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन



फर्जीवाड़े में संस्था संचालक प्रिंस उर्फ आजम खान, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और सहयोगी आयुष तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि शैलेंद्र, विजय मौर्य, बृजेश, दिलीप बाजपेयी, रेहान खान और आलीशान की तलाश की जा रही है। थाने में अब तक 200 से अधिक पीड़ित विद्यार्थी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। मंगलवार को भी कपिल, शिवा, रोली, प्रियंका सहित कई छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन



छात्र कपिल ने बताया कि आरोपी रेहान खान अब भी फोन कर एडमिशन के नाम पर छात्रों से संपर्क कर रहा है। अभिभावकों ने कहा कि मेहनत की कमाई से फीस जमा करने के बाद अब न्याय की उम्मीद पर भी सवाल उठने लगे हैं। फर्जी डिग्री और एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी का यह मामला छात्रों और उनके परिजनों में नाराजगी पैदा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि पुलिस अब तक केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों ने दबिश दी है। जल्द ही सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed