ग्रेनो हत्याकांड में खुलासा: पिटाई और बेवफाई का बदला लेने के लिए पूर्व प्रेमी ने की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले आलोक सिंह की हत्या में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आलोक की हत्या पत्नी के पूर्व प्रेमी ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करवाचौथ के दिन देवला गांव में आलोक सिंह की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। केस में आलोक के दोस्त और पत्नी के पूर्व प्रेमी सर्वेश यादव और उसके फुफेरे भाई रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सर्वेश ने तीन माह पहले अपनी पिटाई और आलोक की पत्नी के दूसरे प्रेमी रवि से संबंध रखने का बदला लेने के लिए आलोक की हत्या की। आरोपी की योजना थी कि आलोक की हत्या में रवि फंस जाएगा और उसके रास्ता साफ हो जाएगा। शुरूआत में परिजन ने रवि पर ही केस दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कटारिया ने बताया कि मूलरूप से हरदोई निवासी 40 वर्षीय आलोक सिंह और सर्वेश एक ही जिले के रहने वाले थे। आलोक सिंह कंपनी में नौकरी करता था और सर्वेश कंटेनर चलाता था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी और एक दूसरे के घर पर आना जाना था। इसी दौरान सर्वेश की आलोक की पत्नी से निकटता बढ़ गई, लेकिन कुछ महीनों से आलोक की पत्नी ने दूरी बना ली थी। इसी बीच सर्वेश को भनक लगी कि आलोक की पत्नी रवि नाम के युवक से संबंध रखने लगी है। इससे सर्वेश क्षुब्ध था। तीन महीने पहले सर्वेश ने आलोक के घर इसी बात को लेकर विवाद किया तो आलोक, उसकी पत्नी और रवि ने सर्वेश को पीटा था। इसके बाद से सर्वेश ने बदला लेने की ठान ली थी।
29 अक्तूबर को आलोक सिंह के घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने अगले दिन थाने में सूचना दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आलोक की पत्नी और उसके वर्तमान प्रेमी रवि व उसके एक दोस्त केे खिलाफ केस दर्ज किया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पड़ताल की गई तो रवि ने आलोक की पत्नी से संबंध की बात तो कबूल की, लेकिन हत्या से इंकार किया। इसके चलते नए सिरे जांच करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
योजना के तहत सर्वेश ने कई महीने से नहीं की थी कॉल
पुलिस का कहना है कि योजना के तहत आरोपी सर्वेश ने आलोक व उसकी पत्नी को मोबाइल पर कोई कॉल नहीं की थी। जांच में रवि की अंतिम कॉल व लंबी बातचीत की जानकारी सामने आई। इससे रवि पर ही शक बढ़ गया। लेकिन गहनता से जांच में सर्वेश का नाम सामने आया। शुरूआत में आरोपी ने गुमराह करने का प्रयास किया।
लेकिन बाद में अपराध कबूल कर पुलिस को बताया कि उसने पहले सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में आलोक को कंटेनर मे बैठाकर शराब पिलाई फिर उससे पत्नी के रवि से संबंध को लेकर मारपीट की। तभी आरोपी ने रिंकू के साथ मिलकर उसके सिर में लोहे के औजार से हमला किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस में नामजद किए गए रवि और आलोक की पत्नी को क्लीन चिट दी है।