फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police entangled in Aadhaar and cross-border investigation, long questioning of Seema-Sachin

Noida News: आधार और सीमा पार की जांच में उलझी पुलिस, सीमा-सचिन से लंबी पूछताछ

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police entangled in Aadhaar and cross-border investigation, long questioning of Seema-Sachin
आधार कार्ड और सरहद पार की जांच में उलझी पुलिस
विज्ञापन


सीमा-सचिन से लंबी पूछताछ, बरामद तीन आधार को लेकर सामने आ रहे अलग-अलग बयान
केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल की मदद से मामले की सच्चाई होगी उजागर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। सरहद पार कर पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के मामले की तह तक जाने के लिए जेवर पुलिस ने मंगलवार को सचिन मीणा के घर पहुंचकर एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने सीमा हैदर से सचिन से पहचान, दोस्ती और प्यार से लेकर नेपाल में मुलाकात और रबूपुरा आने तक सवाल पूछे। साथ ही बरामद कागजात के संबंध में भी गहन पूछताछ की। पुलिस सीमा से बरामद कागजात, मोबाइल, सिम कार्ड और तीन आधार कार्ड की जांच में उलझी है। दूसरे देश का मामला होने के कारण केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल की मदद से जांच पूरी हो सकती है। इसके लिए स्थानीय पुलिस ने आलाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेज दी है। चर्चा है कि शासन ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
सीमा हैदर की प्यार की कहानी में अपराध की शुरुआत सीमा के चार बच्चों संग बिना वीजा के सरहद पार कर आने से होती है। पुलिस ने सीमा के पास से तीन आधार कार्ड बरामद करने का दावा किया है। शुरुआत में खुफिया विभाग के एक सूत्र ने जानकारी दी थी कि यह आधार कार्ड एडिट कर फर्जी ढंग से बनाए गए हैं। इन आधार कार्ड में सीमा ने खुद को सचिन की पत्नी और रबूपुरा निवासी बताया है। इसी तरह एक आधार कार्ड उसके बच्चे का भी है।
विज्ञापन

अगर सूत्र का दावा सही है तो इस केस में आईपीसी 420 और 467 की धारा लगनी चाहिए थी। ऐसा होता तो सात साल की सजा होने के कारण सीमा और सचिन को जमानत नहीं मिलती। दोनों को जमानत सात साल से कम सजा का अपराध होने के कारण ही मिली है। सीमा ने मीडिया में बयान दिया है कि यह आधार कार्ड पाकिस्तान के हैं। एक अधिकारी ने भी इन्हें पाकिस्तान का बताया, लेकिन सवाल यह उठता है कि आधार कार्ड पाकिस्तान के कैसे हो सकते हैं। अगर पाकिस्तान का पहचान पत्र है तो बरामदगी में एक अन्य दस्तावेज को एनआईसी दर्शाया गया है, जो पाकिस्तान का है।
विज्ञापन
विज्ञापन





----

आधार से ही सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने की आशंका

सीमा ने जानकारी दी है कि नेपाल के सुरक्षाकर्मी से उससे बस में अधिक पूछताछ नहीं की। भारत में वह साड़ी पहनकर आई थी, केवल एक सुरक्षाकर्मी ने उससे पूछताछ की। उसने अपने को भारतीय बताते हुए सचिन के घर का पता और खुद को ठकुराइन बताया था। आशंका है कि यहां एडिटेड आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसकी जांच के लिए पुलिस उस बस के स्टाफ से पूछताछ कर सकती है, जिसमें सीमा चार बच्चों संग नेपाल से यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed