{"_id":"653b55362af0b6ad640c3c51","slug":"police-encounter-with-two-miscreants-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार, लूटी गई कार और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार, लूटी गई कार और हथियार बरामद
Fri, 27 Oct 2023 11:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:44 AM IST
सार
नोएडा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लूटी गई अल्टो कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Noida Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लूटी गई अल्टो कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मोहित चौहान उर्फ लहरी पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी ग्राम शाहपुर, थाना एक्सप्रेस-वे, नोएडा और मुस्ताक खान उर्फ बादशाह पुत्र राजू निवासी ग्राम वर्धमान, जिला खलसीपरा, पश्चिम बंगाल वर्तमान पता- ग्राम रोहिल्लापुर, थाना सेक्टर-132, थाना सेक्टर-126, नोएडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन