फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police encounter with a criminal trying to supply weapons, shot in the leg

Noida News: हथियार सप्लाई करने जा रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, टांग में लगी गोली

Wed, 01 Oct 2025 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with a criminal trying to supply weapons, shot in the leg
बदमाश अजय को अस्पताल लेकर पहुंची एसटीएफ की टीम।
करनाल/कुरुक्षेत्र। नीलोखेड़ी के युनिसपुर गांव में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने के बाद कैथल निवासी बदमाश अजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के चैतन्य इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग मामले में वांछित था। उस मामले में भी इसी बदमाश ने हथियार उपलब्ध कराए थे। फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस पहले काबू कर चुकी है, इसकी ही पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस को आरोपी के कब्जे से विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई। अब भी आरोपी किसी वारदात के लिए हथियार लेकर जा रहा था। पुलिस ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पांच राउंड फायर कर दिए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो उसकी टांग में लगी। करनाल एसटीएफ के प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अजय नीलोखेड़ी के रायपुर गांव से होते हुए यूनिसपुर की तरफ जा रहा है। सूचना के बाद उनकी टीम अलर्ट हो गई। रायपुर रोड पर आरोपी को देखने के बाद पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन

जब पुलिस टीम उसके पीछे लगी तो यूनिसपुर गांव के पास पहुंचते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक पांच राउंड फायर किए। गनीमत यह रही कि किसी भी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी की टांग पर गोली लगी और वह गिर गया। आरोपी को काबू करने के बाद घायल हालत में पुलिस उसे करनाल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां आरोपी को भर्ती किया गया है। इलाज के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर जुटाए साक्ष्य
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही नीलोखेड़ी पुलिस, बुटाना थाना पुलिस, 112 की टीम और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने गांव और इस मार्ग पर चारों ओर से घेर लिया। ताकि आरोपी का कोई साथी फायरिंग ना कर पाए। इसके बाद फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर पिस्तौल बरामद की इसके अलावा खेत और सड़क किनारे खोल भी बरामद हुए।

बदमाश अजय को अस्पताल लेकर पहुंची एसटीएफ की टीम।

बदमाश अजय को अस्पताल लेकर पहुंची एसटीएफ की टीम।

बदमाश अजय को अस्पताल लेकर पहुंची एसटीएफ की टीम।

बदमाश अजय को अस्पताल लेकर पहुंची एसटीएफ की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed