फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police chased down farmers going to Delhi, arrest after uproar

दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, हंगामे के बाद गिरफ्तारी

Fri, 18 Dec 2020 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police chased down farmers going to Delhi, arrest after uproar
दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, हंगामे के बाद गिरफ्तारी
विज्ञापन

नोएडा। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) से जुड़े किसान बड़ी तादाद में नोएडा पहुंच गए। सेक्टर-15ए के सामने पार्क में एकत्रित होने के बाद किसान चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच डिवाइडर फांदकर कुछ किसान दूसरे रास्ते से चिल्ला बॉर्डर की तरफ चले गए। जिसके बाद सेक्टर-14ए फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा सहित 25 से ज्यादा को हिरासत में लिया गया। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली से आने वाले रास्ते को करीब 20 मिनट तक बंद कर रखा। शाम करीब पांच बजे किसानों को छोड़ा गया।
बृहस्पतिवार सुबह अंबावता संगठन से जुड़े किसान चिल्ला बॉर्डर पर धरने के लिए सुबह से ही सेक्टर-15ए के सामने पार्क में जुटने लगे थे। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन किसान नहीं मानें। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता सहित कई नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है। इस बीच किसान संगठन का चेतना रथ और किसानों की भीड़ चिल्ला बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चिल्ला बॉर्डर पर भानु संगठन का धरना जारी है। किसी अन्य संगठन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। अगर अंबावता संगठन के नेता ज्ञापन देना चाहें तो दे सकते हैं।
विज्ञापन

इस बीच कई किसान डिवाइडर फांदकर दूसरे रास्ते से चिल्ला बॉर्डर की तरफ दौड़ पड़े। सेक्टर-14ए फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया। कई किसान सड़क पर ही लेट गए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने दिल्ली से नोएडा आने वाला रास्ते को भी बंद करा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ना शुरू कर दिया। कई किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन व अलग-अलग थानों में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट तक बंद रहा रास्ता, जाम में फंसे वाहन चालक
दोपहर करीब 1.40 बजे चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से आने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। करीब 20 मिनट तक रास्ता बंद होने से दिल्ली की सीमा में लंबा जाम लग गया। दिल्ली से आन वालों ने न्यू अशोक नगर सहित अन्य बॉर्डरों का रुख किया, जिसकी वजह से वहां भी लंबा जाम लग गया। वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने से बृहस्पतिवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे से डीएनडी तक लंबे जाम में वाहन फंस गए। डीएनडी फ्लाईवे पर भी लंबा जाम लगा रहा।

एडीसीपी पर कार्रवाई की मांग, ज्ञापन सौंपा
अंबावता संगठन ने किसानों के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप पुलिस पर लगाया है। शाम को डीसीपी राजेश एस को ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेताओं ने कहा कि एडीसीपी रणविजय सिंह ने किसानों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। किसानों ने जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी गई। बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, पलवल के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल चौहान सहित कई पदाधिकारियों को पीटा गया। ज्ञापन में एडीसीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed