फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police caught three criminals after encounter

Noida News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे तीन बदमाश

Tue, 12 Mar 2024 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Police caught three criminals after encounter
-आधी रात को अंबेडकर कॉलेज के पीछे हुई मुठभेड़ में चलीं 26 गोलियां
विज्ञापन


-गैंगवार में शनिवार रात हुई थी अरबाज की हत्या, आबिद हुआ था घायल-पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल और सात कारतूस किए बरामद
-----------------
-सूत्रों का दावा, मृतक अरबाज कुख्यात गैंगस्टर छेनू गैंग का था सदस्य
-तीनों आरोपी हाशिम बाबा गिरोह से जुड़े, गैंगवार की वजह से हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली का ज्योति नगर इलाका सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। खुद को घिरता देख गैंगस्टर हाशिम बाबा के गुर्गों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जिले के स्पेशल स्टाफ ने भी गोलियां चलाना शुरू की। इस दौरान दोनों ओर से करीब 26 राउंड गोलियां चलीं। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश जख्मी हो गए। आरोपी आरिफ उर्फ खालिद (22), अली फाहद (23) और अल-शेहजान उर्फ तोता (22) को काबू कर जीटीबी अस्पताल भेजा गया। तीनों की टांग में गोली लगी थी। बदमाशों की ओर से चलाई एक गोली सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। आरोपियों के पास से 7.65 बोर की तीन पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं।
शुरुआती जांच के बाद पता चला कि आरोपी हाशिम बाबा गिरोह के सदस्य हैं। इन लोगों ने गैंगवार में सोमवार रात को विरोधी छेनू गिरोह के अरबाज और उसके साथी आबिद उर्फ भोंदू पर हमला कर दिया था। दोनों के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में कई गोली मारी गई थी। हमले में अरबाज की मौत हो गई जबकि आबिद की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसके बाद से पुलिस को आबिद उर्फ खालिद व उसके साथियों की तलाश थी। मामले में कई अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या गैंगवार की वजह से हुई या इसके पीछे कुछ और वजह थी। दरअसल अरबाज की हत्या से कुछ देर पहले तक आरोपी लड़के उसके साथ ही घूम रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
ऐसे हुई मुठभेड़...

उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को खबर मिली थी कि सीलमपुर हत्याकांड में शामिल बदमाश ज्योति नगर इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पीछे आने वाले हैं। सूचना के बाद फौरन इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी व अन्यों की टीम ने मौके पर ट्रैप लगा दिया। इस बीच आरोपी एक ही स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे। पुलिस टीम ने उनको रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद तीनों बदमाशों को काबू कर लिया। बाद में उनको अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के पास से बरामद स्कूटी हजरत निजामुद्दीन से चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सीलमपुर व जाफराबाद के रहने वाले हैं आरोपी
तीनों आरोपी सीलमपुर और जाफराबाद एरिया के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। तीनों अरबाज की हत्या से पहले उसके साथ ही घूमते हुए देखे गए थे। इसके बाद आरोपियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अरबाज जेल में बंद गैंगस्टर छेनू का बहुत करीबी है। वहीं आरोपी खालिद गैंगस्टर हाशिम बाबा के गुर्गे सुहेल चप्पल का करीबी है। सूत्रों का कहना है कि सुहेल के कहने पर ही खालिद व उसके साथियों ने अरबाज की हत्या की जबकि आबिद पर जानलेवा हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed