{"_id":"5d0fabdb8ebc3e1ec023211c","slug":"police-ask-for-peoples-help-mewat-news-noi445161465","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध मुक्ति के लिए पुलिस ने मांगा लोगों का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध मुक्ति के लिए पुलिस ने मांगा लोगों का सहयोग
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। स्थानीय पुलिस ने अपराधी और अपराधों पर काबू पाने के लिए थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसमें थाना प्रबंधक ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
थाना परिसर में आयोजित बैठक में पंच, सरपंच, पार्षद, समिति सदस्य और समाज सेवी के साथ बैठक में मौजूद थाना प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि आप के सहयोग के बिना हम अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो सकते। आज गांवों में गोतस्करी, जुआ, सट्टा, नशा खोरी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है। इसका असर बड़े पैमाने पर युवाओं पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में फैल रही दहेज प्रथा व महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों पर अंकुश लगने से समाज मे खुशहाली आएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का पुलिस सम्मान करती है और करती रहेगी। हर व्यक्ति अपने गांवों के लोगों के साथ पुलिस थाने आए और पुलिस के सहयोग से छोटे-छोटे मामलों को बिरादरी पंचायत के माध्यम से निबटा कर पुलिस और जनता दोनों का सहयोग करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस भी समाज का हिस्सा है। पुलिस की संख्या कम है और आबादी ज्यादा है। गांव भी काफी दूर बसे हुए हैं। इसलिए लोगों के सहयोग से ही हम अपने क्षेत्र को अपराध मुक्त बना सकते हैं। वहीं वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को सहयोग का पूरा भरोसा दिया। इस अवसर पर जब्बार सरपंच पाडला शाहपुरी, जगराम सरपंच कोलगाव, रेणुका सरपंच अगोन, हारून महोली, आबिद अहमदबास, फूलचंद सरपंच साकरस मौजूद रहे।