'शर्ट पहले कौन लेकर आएगा': जन्मदिन की पार्टी पर लगाई ऐसी शर्त, सातवीं मंजिल की बालकनी पर बैठ गए चारों दोस्त
ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में हंगामा मचाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सातवीं मंजिल से कूदने की कोशिश की थी। वायरल वीडियो ग्रेनो वेस्ट की ईको विलेज तीन सोसायटी का बताया जा रहा है।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के एक सोसाइटी की सातवीं मंजिल की बालकनी पर नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो ग्रेनो वेस्ट की ईको विलेज तीन सोसायटी का बताया जा रहा है।
एक फ्लैट में रहने वाले युवकों ने उत्पात मचाया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबितस उक्त प्रकरण में थाना बिसरख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो में देख सकते हैं कि चारों युवक मंगामा कर रहे हैं। एक मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स बालकनी पर बैठ जाता है, इसके बाद दूसरा उसके पास आता है और उससे कुछ बातें करता रहा है। फिर वो भी ग्रिल को पकड़कर बालकनी पर बैठ जाता है। सोसाइटी में हंगामा देख वहां के रहने वाले लोगों ने इन चारों की इस हरकत का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान इन सभी ने शराब पी थी।