फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested 12 guarantors of cattle smugglers, causing panic

Noida News: पशु तस्करों के 12 जमानतदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हड़कंप

Tue, 25 Nov 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 25 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 12 guarantors of cattle smugglers, causing panic
कुशीनगर। पशु तस्करों के 12 जमानतदारों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मेरठ, रामपुर, संभल, कानपुर व अन्य जिलों के पशु तस्करों के जमानतदार शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर पशु तस्करों के जमानत में बार-बार हलफनामा लगाया गया है। इसमें धोखाधड़ी की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन


कुशीनगर के रास्ते होने वाले पशु तस्करी के खेल में पुलिस की कार्रवाई को कमजोर करने में जमानतदारों की भी अहम भूमिका रही है। रुपये के लालच में दलालों के चक्कर में फंसकर गैर जिले के रहने वाले पशु तस्करों की जमानत कई बार एक ही व्यक्ति ने ली है। इसमें कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर कोर्ट को भी गुमराह किया गया है। एसपी के निर्देश पर पशु तस्करों के जमानतदारों का कराए गए सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

फर्जी हलफनामा एवं कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर जमानतदार कोर्ट से जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते रहे। इसके चलते पशु तस्करों पर हुई कार्रवाई कमजोर पड़ती गई और आसानी से तस्करों को जमानत मिलती गई। जिन पशु तस्करों की जमानत, जमानतदारों ने लिया है, उनका पशु तस्करों से न कोई रिश्ता है और न ही कोई पहले से संपर्क रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



32 बार तो कोई 39 बार बना है जमानतदार
कसया के वार्ड नंबर चार निवासी रितेश ने 39 बार पशु तस्करों की जमानत ली है। मुकेश निवासी सबया, थाना कसया ने 32 बार, दहारी निवासी सबया, कसया ने 30 बार पशु तस्करों की जमानत ली है। खदेरू निवासी वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर, कसया 28 बार, राजेन्द्र सिंह निवासी सबया, कसया ने 24 बार, अवधेश वार्ड नंबर 13 कसया ने 23 बार पशु तस्करों के जमानदार बने हैं। जनार्दन निवासी बरवा जंगल, थाना कसया 13 बार, सुरेश कुशवाहा निवासी सिरसिया कुईया 12 बार, श्रीकिशुन उर्फ श्रीकृष्ण निवासी वार्ड नंबर 27 सिरसिया खोहिया ने 12 बार पशु तस्करों की जमानत ली है। जगरूप निवासी सबया 10 बार, महेन्द्र निवासी सपहा 10 पशु तस्करों के जमानदार बने हैं। कमलेश निवासी सबया, थाना कसया ने नौ बार पशु तस्करों की जमानत ली है। इसमें चार जमानतदारों ने पुलिस को बताया है कि वह केवल एक ही जमानदार बने हैं। बाकी में दस्तावेजों का हेरफेर किया गया है। वहीं पांच जमानतदारों की मौत हो चुकी है।

एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने कहा कि पशु तस्करों की जमानत लेने वाले 12 जमानतदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनकी संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। सत्यापन का कार्य अभी चल रहा है। बाकी जमानतदारों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed