फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police are keeping an eye on the arrival of birds from the checkpoints

पक्षियों की आवक पर पुलिस चौकियों से रख रहे नजर

Thu, 14 Jan 2021 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police are keeping an eye on the arrival of birds from the checkpoints
पक्षियों की आवक पर पुलिस चौकियों से रख रहे नजर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से पक्षियों के आवक पर रोक लगा दी है। इसे देखते हुए पशु पालन विभाग ने पुलिस की मदद से जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। चौकी प्रभारियों को इन रास्तों से आने वाले वाहनों पर नजर रखने को कहा गया है। पक्षियों को पालने वालों और मांस बेचने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, पशुपालन विभाग संदिग्ध पक्षियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज रहा है।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राज्य के अंदर ही पक्षियों को एक स्थान से दूसरी जगह पर ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। गौतमबुद्ध नगर में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पक्षियों की आने की आशंका रहती है। इस वजह से पोल्ट्री फार्म की गाड़ियों को रोका जा रहा है। पशुपालन विभाग ने वाहनों के निकलने वाले रास्तों की जानकारी जुटा ली है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से पक्षियों को लाने वाले वाहनों को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस को शासन के निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में पक्षियों को पालने और काटकर बेचने वाले स्थानों पर निगरानी टीमें नजर रखे हैं। टीमों को अब बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं मिला है। संदिग्ध स्थानों से नमूने लेने के निर्देश हैं। अब तब जिले से 13 नमूने भेजे गए थे। किसी में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

पक्षियाें के लिए नमूने, रखी जा रही निगरानी
बर्ड फ्लू के खौफ को देखते हुए वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग सतर्क है। वन विभाग की टीम ओखला पक्षी विहार में परिंदों पर नजर रख रही है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान कुछ पक्षियाें के नमूने भी लिए गए। डीएफओ प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण रूटीन प्रक्रिया में शामिल है। टीमें लगातार दूरबीन से और घूम-घूमकर संदिग्ध पक्षियाें पर नजर रख रही हैं। वहीं, सेक्टर-61 में मिला कबूतर करीब 4 दिन पहले मर गया था। वहीं, जिला वन व पशु चिकित्सा विभाग ने ऐसे स्थानों की सूची बनानी शुरू कर दी है, जहां पक्षियों को दाना डाला जा रहा है। ऐसे स्थानों पर भी विभागीय स्तर से सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में है बर्ड फ्लू की दवा
जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि विभाग ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में कई ड्रग स्टोरों की जांच की। यहां पर बर्ड फ्लू की दवाओं की उपलब्धता भी देखी गई। ग्रेनो में एसएमओ स्टोर पर डॉ. सुरेश बाबू और चीफ फॉर्मेसिस्ट दयाराम भाटी ने जांच की। यहां से पांच दवाओं के नमूने लेकर लैब भेजे गए हैं। स्टोर पर बर्ड फ्लू की पर्याप्त मात्रा में दवा मिली है। साथ ही स्टोर की तरफ से बर्ड फ्लू औषधि के 10000 कैप्सूल का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। औषधि निरीक्षक ने बताया गया है कि मार्केट में भी बर्ड फ्लू की औषधि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed