{"_id":"626a8dddf702f9038169c1c9","slug":"police-action-in-case-of-murder-in-pub-bouncers-will-no-longer-be-kept","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन: नोएडा के पबों-होटलों में अब नहीं होंगे बाउंसर, हत्या के इस मामले के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन: नोएडा के पबों-होटलों में अब नहीं होंगे बाउंसर, हत्या के इस मामले के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Thu, 28 Apr 2022 07:12 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:12 PM IST
सार
आबकारी अधिकारियों की होटल के मालिकों के साथ बैठक चल रही है। इसमें रेस्टोरेंट मालिक भी हुए शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
pub
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा पब में हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अब किसी होटल या पब में बाउंसर नहीं रखे जाएंगे। साथ ही आबकारी अधिकारियों की होटल के मालिकों के साथ बैठक चल रही है। इसमें रेस्टोरेंट मालिक भी हुए शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमंस पब में सोमवार रात मैनेजर बृजेश राय की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस व पार्टी करने गए दोस्तों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पूजा का कहना है कि अगर पुलिस और पति के दोस्त समय रहते मदद करते तो पति जिंदा होते। आखिरकार सात लोग पार्टी में गए थे तो पति की ही हत्या क्यों हुई। बिलखते हुए पूजा ने सीएम योगी से पति के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की अपील की।
विज्ञापन
हत्या के मामले में आबकारी विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पब को सील कर दिया है। पब का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। लॉस्ट लेमंस पब का मालिक फरार चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में नोएडा पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष दो लोगों की तलाश की जा रही है।