फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police accused of illegal detention

Noida News: पुलिस पर अवैध हिरासत मेे लेकर कार्रवाई का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police accused of illegal detention
पुलिस पर अवैध हिरासत मेे लेकर कार्रवाई का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जारचा। एक अधिवक्ता ने उसे जारचा कोतवाली के पांच पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध रूप से रात भर हिरासत में रखने और अगले दिन सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव पत्र जारी किया है और उसको ट्विटर पर साझा किया है।

जारचा निवासी अधिवक्ता राहुल कुमार पुण्डीर का कहना है कि 8 फरवरी को पुलिस ने जारचा के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके वकील के तौर पर मिलने के लिए वह जारचा कोतवाली पहुंचे तो वहां पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की और अवैध हिरासत में लेकर रात भर रखा। सुबह होने पर 151 सीआरपीसी की कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया। मामले में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा सार्थक सेंगर ने बताया कि होली के दिन एक ही परिवार के 5 लोगो में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट व फायरिंग होने की संभावना था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहुल, लोकेश, दिनेश,रमेश,उमेश को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई थी। पुलिस पर लगाए आरोप असत्य व निराधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed