फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police accuse women farmers of misconduct, complaint to Women's Commission

पुलिस पर महिला किसानों से बदसलूकी का आरोप, महिला आयोग से शिकायत

Sun, 06 Dec 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police accuse women farmers of misconduct, complaint to Women's Commission
पुलिस पर महिला किसानों से बदसलूकी का आरोप, महिला आयोग से शिकायत
विज्ञापन

नगीना। मेवात किसान संघर्ष समिति हरियाणा ने राज्य महिला आयोग में पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि बीते शनिवार को दिल्ली कूच कर रहीं महिला किसानों को रोककर पुलिस ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। बिना महिला पुलिस के उन्हें गलत तरीके से रोका गया। संगठन की मांग है कि इस मामले में पुलिस को माफी मांगनी चाहिए। संघर्ष समिति का कहना है कि जो वीडियो महिला किसानों की तरफ से जारी किए गए हैं उनमें पुलिस और किसानों के बीच काफी धक्का-मुक्की और हाथ पकड़ने जैसी घटनाएं दिखाई दे रही है।

बता दें कि शनिवार दोपहर हुए संघर्ष में महिला किसानों का पांच बार पुलिस से टकराव हुआ, लाठियां छीनी गई थीं। किसान नेता ऐमना, इस्लामी ने बताया कि महिला किसानों को पुरुष पुलिसकर्मी रोक रहे थे। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। उन्होंने इसकी शिकायत केंद्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग में की दी। समिति की ओर से सैकड़ों महिला किसानों से हस्ताक्षर कराकर एक पत्र गृहमंत्री, सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार और गृह सचिव हरियाणा को भी भेजा गया है। यह महिला अधिकारों का हनन है। इस मामले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजे जाएंगे। वहीं नगीना थाने के एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि हमने घेराबंदी की थी, जब तक महिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। सरकार के आदेश पर महिला किसानों को दिल्ली जाने से हर हाल में रोकना था। किसी के साथ धक्का-मुक्की हुई है तो उसकी जांच की जाएगी। महिला किसान हमारी माताएं-बहनें हैं। हम अपना कर्तव्य निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed