फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Modi handed over the keys of Swabhiman Apartment to slum dwellers

Noida News: पीएम मोदी ने झुग्गीवासियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी सौंपी

Fri, 03 Jan 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi handed over the keys of Swabhiman Apartment to slum dwellers
अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत नवनिर्मित फ्लैटों का जायजा लिया
विज्ञापन

------------
1675 लोगों को मिले फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने झुग्गीवासियों के लिए 1,675 फ्लैटों के साथ दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं समेत दूसरी योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों की नींव भी रखीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग परियोजनाओं पर सरकार तेजी से काम करेगी।
प्रधानमंत्री ने अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में एक साथ कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत नवनिर्मित फ्लैटों का जायजा लिया। इनका निर्माण सभी के लिए आवास योजना के तहत किया गया है। मौके पर पीएम ने लाभार्थियों से बातचीत भी की। मंच पर प्रधानमंत्री ने प्रतीक के तौर पांच लाभार्थियों को चाबी भी सौंपी। साथ ही, 1,675 फ्लैटों का आवंटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-2 क्वार्टर का भी उद्घाटन किया। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से अधिक क्वार्टरों को ठीक करवाया गया है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं दी गईं हैं। पीएम ने जीपीआरए के तहत 1738 फ्लैट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पीएम ने अशोक विहार से बताया अपना नाता
पीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान जब देश तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था तो उस समय उनके जैसे बहुत सारे साथी भूमिगत होकर आपातकाल के खिलाफ चल रहे आंदोलन का हिस्सा थे। उस समय अशोक विहार उनके रहने का स्थान हुआ करता था। ऐसे में बहुत सारी पुराने यादें ताजा होना बहुत स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कालकाजी, अब अशोक विहार में दिए फ्लैट
पीएम ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले कालकाजी एक्सटेंशन में झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए तीन हजार से ज्यादा फ्लैटों का उद्घाटन किया था। अब अशोक विहार में फ्लैटों की चाबी सौंपी गई है। इन घरों में हर वह सुविधा है, जो बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। यही तो गरीब का स्वाभिमान जगाता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है, जो विकसित भारत की असली ऊर्जा है। दिल्ली में करीब तीन हजार ऐसे ही और घरों के निर्माण का काम कुछ ही समय में पूरा होने वाला है। सभी को घर देने के प्रयास को विस्तार देने की योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले चरण में शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ नए घर बनने वाले हैं। इनके लिए केंद्र की भाजपा सरकार ही मदद देने वाली है। साल में जिनकी आय 9 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों को योजना का विशेष फायदा होगा। केंद्र सरकार मध्यमवर्गीय परिवारों के घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन के ब्याज में बहुत बड़ी छूट दे रही है, ये पैसे सरकार दे रही है।

समग्र शिक्षा अभियान के बजट को दिल्ली सरकार नहीं कर रही खर्च
पीएम ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार कोरा झूठ फैला रही है। दिल्ली में जो लोग राज्य सरकार में 10 साल से हैं, उन्होंने यहां की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालात ये हैं कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो पैसे भारत सरकार ने दिए, उसके आधे भी दिल्ली सरकार लोगों की पढ़ाई के लिए खर्च नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article