फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players sweated it out at the training camp.

Noida News: अभ्यास शिविर में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Mon, 03 Aug 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Players sweated it out at the training camp.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ नोएडा किंग्स की टीम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को टीम के खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर मैच खेला। इस दौरान बल्लेबाजों ने शॉट लगाने का अभ्यास किया, वहीं गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ को बेहतर करने पर ध्यान दिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया और टीम संयोजन को मजबूत करने की कोशिश की। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन 14 अगस्त से लखनऊ में होगा। इस प्रतियोगिता में नोएडा किंग्स के अलावा पांच अन्य टीमें भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed