फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players showed their strength in the athletics meet of Dewan Public School.

Noida News: दीवान पब्लिक स्कूल की एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the athletics meet of Dewan Public School.
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड में शुक्रवार को 32वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के राजेश दीवान ने मुख्य अतिथि दबंग दिल्ली के स्टार कबड्डी खिलाड़ी नीरज नरवाल, ऊंची कूद खिलाड़ी कुमारी रीत राठौड़, कबड्डी कोच अखिलेश कुमार, कबड्डी कोच पोपेंदर कुमार और सोनू कुमार को का स्वागत किया। प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने प्रबंध समिति राजेश दीवान व विद्यालय निदेशक एचएम राउत को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद भगत, गांधी, जवाहर और रवींद्र सदन के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने पद संचलन करते हुए विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने ड्रिल तथा नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा नौ व दस के छात्रों ने शरीर को निरोग तथा चुस्त दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न योगासन किए। राजेश दीवान, नीरज नरवाल व रीत राठौड़ ने मशाल प्रज्ज्वलित की।
विज्ञापन

निदेशक एचएम राउत ने एथलेटिक मीट के शुभारंभ की घोषणा कीI इस एथलीट मीट में कक्षा तीन से 12 तक के लगभग 3700 छात्र-छात्राओं ने 38 प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमे 312 छात्र-छात्राएं चयनित हुए। नीरज नरवाल ने छात्रों को बाल दिवस तथा एथलेटिक मीट की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न हारना जरूरी है ना जीतना जरूरी है, यह जिंदगी खेल है, इसे खेलना जरूरी है। राजेश दीवान ने छात्रों को जीवन में हारने पर भी अपनी हौसलों को बुलंद बनाए रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने कहा कि विदेशों से जीतकर आए खिलाड़ी के लिए तो न केवल सारा हिंदुस्तान खड़ा होता है बल्कि हमारा तिरंगा भी शान से लहराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed