फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Platform screen doors will be installed at crowded metro stations

Noida News: भीड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर लगेंगे प्लेटफार्म स्क्रीन डोर

Sat, 05 Aug 2023 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Platform screen doors will be installed at crowded metro stations
राजीव चौक, मंडी हाउस, वैशाली, कश्मीरी गेट स्टेशनों पर जल्द लगेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाए जाएंगे। खासतौर भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर दो माह में इन्हें लगाने की योजना है। इनमें राजीव चौक, मंडी हाउस, वैशाली, रेड लाइन के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इससे मेट्रो के सामने न तो कोई छलांग लगा पाएगा और न ही मेट्रो के गेट के सामने बाधा उत्पन्न कर सकेगा।


डीएमआरसी ने यह फैसला मैट्रो ट्रैक में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया है। हाल ही में हौज खास व द्वारका स्टेशन पर मेट्रो के आगे व्यक्ति कूद गए थे। इससे मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए बाधित हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि डीएमआरसी में भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन पर पीएसडी लगाने का प्रावधान है। हालांकि, अभी कई लाइनों पर पीएसडी नहीं लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आने वाले समय में और स्टेशनों पर पीएसडी लगाने की संभावना तलाश रहे हैं, क्योंकि इसे लगाने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article