{"_id":"68b6fb9744bcd850040b86e9","slug":"plan-to-make-botanical-garden-bus-stand-a-model-is-ready-noida-news-c-1-gnd1002-3357759-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बोटेनिकल गार्डेन बस स्टैंड को मॉडल बनाने की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बोटेनिकल गार्डेन बस स्टैंड को मॉडल बनाने की योजना तैयार
विज्ञापन
-20 करोड़ रुपये की आएगी लागत, 26 बस की पार्किंग, ऑटो स्टैंड और यात्री प्रतीक्षालय भी बनेगा
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। सेक्टर-38 ए बोटेनिकल गार्डेन बस स्टैंड को मॉडल बनाने की योजना को अंतिम रूप नोएडा प्राधिकरण ने दे दिया है। यहां पर 26 बस स्टैंड की पार्किंग ऊपर डिजाइन शेड व प्लेटफार्म के साथ बनाई जाएगी। इसके साथ ही यात्री प्रतीक्षालय, ऑटो स्टैंड, 8 कियोस्क और पुलिस चौकी भी बनेगी। पूरी परियोजना में करीब 20 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसके लिए प्राधिकरण जल्द ही टेंडर जारी करेगा।
प्राधिकरण के मुताबिक, यहां पर 26 ई-बसों के लिए प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही छह चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे। बस स्टैंड परिसर के अंदर टिकट काउंटर व यात्रियों की जरूरत की चीजों के लिए आठ कियोस्क, टिकट काउंटर व पुलिस चौकी बनेगी। परिसर की बाउंड्रीवॉल के बाहर ऑटो स्टैंड बनेगा। अभी महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने पर ऑटो का जमावड़ा मास्टर प्लान रोड-3 पर और सेक्टर-38 अंडरपास के कोने पर दिखता है। इसके साथ ही सेक्टर-37 अंडरपास कोने पर भी ऑटो व ई-रिक्शा की भीड़ रहती है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 सिटी बसों का संचालन शुरू होना है। इसके साथ ही जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शुरू होगा। भविष्य की इन जरूरतों को देखते हुए शहर के बीच में स्थित इस बस स्टैंड के नवीनीकरण व आधुनिक बनाने की परियोजना तैयार की गई है।
-- -- -- -- -- -- -
कोट-
बोटेनिकल गार्डेन बस स्टैंड का नवीनीकरण कराने के साथ ही इसको नया लुक दिया जाएगा। यहां पर यात्री सुविधाओं व बुनियादी जरूरत के हिसाब से परियोजना को तैयार किया गया है। प्राधिकरण जल्द ही टेंडर जारी करेगा।
विज्ञापन
- डॉ लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण।