{"_id":"64e25e9fd1d057026c05fc04","slug":"pistol-drawn-on-the-temple-of-the-electrical-worker-who-reached-to-cut-the-connection-noida-news-c-1-noi1096-835482-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मी की कनपटी पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मी की कनपटी पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मी की कनपटी पर तानी पिस्टल
- पर्थला गांव की घटना, पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के पर्थला गांव में कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के एक दस्ते के कर्मी की कनपटी पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। दस्ते के अन्य कर्मचारियों ने साथी की जान बचाई। मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
सेक्टर-122 बिजली उपकेंद्र पर तैनात जेई दीनदयाल सिंह और टीजी-दो कर्मचारी सोहनपाल सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के पर्थला गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। यहां 32259 रुपये पिछले छह माह से बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ता कालू यादव के घर का बिजली काट दिया गया। जिस पर कालू यादव के भाई सुमित ने कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए कनेक्शन दोबारा जोड़ने का दबाव बनाया। मना करने पर कर्मी सोहनपाल की कनपटी पर पिस्टल तान दी। जेई दीनदयाल व सोहनपाल का आरोप है कि पुलिस से नामजद शिकायत की गई है। इसके बाद भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा।
वर्जन.....
पर्थला में एक युवक ने टीजी-दो सोहनपाल पर पिस्टल तान कर हत्या की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
- शिवम त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, खंड प्रथम नोएडा।
--
पर्थला गांव में बिजली विभाग के साथ हुई घटना संज्ञान में हैं। शिकायत लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
- हरीश चंदर, डीसीपी नोएडा।