फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pipeline

पाइप लाइन के लिए सड़क खोदी

Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
pipeline
नूंह। जिला मुख्यालय वार्ड नंबर 8 गोशाला के पीछे वाली गली में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की लाइन बिछाने के लिए एक माह पूर्व सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया है। लाइन की मरम्मत का कार्य भी पूरा नहीं कराया गया है। इसी कारण वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में वार्ड वासियों ने सीएम विंडो, उपायुक्त व संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वार्डवासी फजरूद्दीन पूर्व पुलिस अधिकारी, एडवोकेट ताहिर हुसैन, आतिफ हुसैन, इरफान, रमेश, कमलेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पूरे चरम पर है। उनकी गली की तरह कई गलियों को इसी तरह से अधूरा छोड़ा गया है। बार-बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने पर इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। लाइन बिछाने के बाद मरम्मत के कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। इसी कारण वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां पर कई डेंगू के मरीज भी मिल चुके हैं बार-बार गुहार लगाने पर कोई समाधान नहीं हो रहा है। सीएम विंडों पूरी तरह से दिखावा साबित हो रही है। दूसरी ओर लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों के साथ पैदल चलना भी दूभर है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी ली जाएगी। अगर वार्डवासियों की इस तरह की समस्या है तो इसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed