फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pickup seized with adulterated fertilizer making material

Noida News: मिलावटी खाद बनाने की सामग्री के साथ पिकअप को पकड़ा

Tue, 28 Oct 2025 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pickup seized with adulterated fertilizer making material
सीतापुर। पिसावां ब्लॉक के एक प्रधान की सक्रियता से हरदोई जिले से मिलावटी खाद बनाने के लिए भेजी गई भारी भरकम सामग्री बरामद की गई। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने मौके पर छापा मार कर 70 बोरी ग्रेन्यूल राॅ मैटीरियल के साथ पिकअप को पकड़ा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिकअप में सत्तर बोरी कच्चा माल बरामद हुआ। यह सामग्री मिलावटी खाद बनाने में इस्तेमाल किया जाना था। बताया कि ग्रेन्यूल रॉ मैटीरियल सप्लाई करने वाली फर्म के साथ ही पिकअप में सवार दो लोगों के खिलाफ डीएम के अनुमोदन बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरगांवा के प्रधान मनोज यादव ने देर रात जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार को बताया कि क्षेत्र में दो पिकअप (डाला) खड़े हैं। उसमें डीएपी जैसी सामग्री लदी है। जिला कृषि अधिकारी ने रात में ही पुलिस टीम भेजकर छापा पड़वाया। इसमें से एक पिकअप को संबंधित चालक लेकर भाग गया। दूसरे वाहन को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने वाहन की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि थाना पिसावां परिसर में खड़ी डाला पिकअप गाड़ी नंबर यूपी 30 डीटी 8096 के चालक व हरदोई के कछौना इलाके के दलेनगर निवासी अनूप कुमार वर्मा ने एक बिल दिखाया। यह बिल मेसर्स फार्म फर्ट एग्रोटेट (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड हरदोई का था। इस बिल पर बरगावां निवासी मुकेश कुमार का नाम लिखा था। बिल पर मुकेश कुमार का मोबाइल नंबर 7983102566 अंकित था। बिल में मैटीरियल के नाम के स्थान पर बाल कलर ग्रानुलर राॅ मैटीरियल के साथ मात्रा 70 बैग अंकित मिला। पिकअप में लदे जिप्सम ग्रेन्यूल्स के 70 बैग उसने बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म से खरीदे थे। इन्हें बरगांवा में एक किसान चुन्ने लाल वर्मा को बेचना था।
किसान का मोबाइल नंबर नहीं मिलने के कारण इस सामग्री को मुकेश ने अपने मित्र अभिषेक यादव के यहां छोड़ने के लिए कहा था। सामग्री मंगाने वाले मुकेश ने बताया कि वह एफएमजी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है। किसान चुन्ने लाल वर्मा ने इसी कंपनी से ऑर्डर देकर 140 बोरी माल मंगाया था। इस जांच के बाद जिला कृषि अधिकारी ने बरगांवा निवासी अभिषेक यादव से पूछताछ की।

गहनता से होगी माल की जांच
बरामद सामग्री को थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखवा दिया गया है। पिकप वाहन में गिनती करने पर 70 बैग ग्रेन्यूल राॅ मैटीरियल पाया गया। आशंका है कि मुकेश कुमार, अभिषेक यादव और मैसर्स फार्म फर्टी. एग्रीटेक (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मिलावटी या नकली खाद बनाने का काम करते हैं। एफआईआर के बाद पूरे मामले की सख्ती से जांच होगी।
संजीव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed