फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Phonerwa President Yogendra Sharma joins BJP

Noida News: फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा भाजपा में शामिल

Wed, 21 Feb 2024 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Phonerwa President Yogendra Sharma joins BJP
प्रदेश अध्यक्ष व दोनों डिप्टी सीएम ने पार्टी में कराया शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद राजनीतिक जानकारों ने योगेंद्र शर्मा के चुनाव लड़ने के बाबत कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, योगेंद्र इससे साफ इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी का सहयोग करेंगे और चुनाव जीतने में मदद करेंगे। उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
योगेन्द्र शहर की सबसे बड़ी संस्था के अध्यक्ष हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर शहर के सेक्टरों में रहने वाले लोगों का समर्थन भाजपा को मिलने के आसार हैं। उन्हें पार्टी में शामिल कराने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य व कार्यालय प्रभारी ब्रजकिशोर मौजूद रहे। इस दौरान एडवोकेट लाट साहब लोहिया ने भी भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी ने कहा कि योगेन्द्र व अन्य के पार्टी में आने से प्रदेश एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने भी योगेन्द्र को बधाई दी।
विज्ञापन



एक बार सपा में हो चुके हैं शामिल

इससे पहले योगेंद्र शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वह विधानसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक थे, लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड़ दी। सूत्रों का कहना है कि ब्राह्मण चेहरे के तौर पर सपा उन्हें गौतमबुद्ध नगर से उतार सकती थी। ऐसे में भाजपा को नुकसान हो सकता था। लिहाजा ऐन मौके पर उन्हें भाजपा में शामिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article