फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   phone call threat

Noida News: कुख्यात बदमाश के साथी ने फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 15 Oct 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
phone call threat
ग्रेटर नोएडा। शहर की टुडे होम किंग्स पार्क सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने कुख्यात बदमाश गिरोह के सदस्य पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने फोन की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

टुडे होम किंग्स पार्क सोसाइटी निवासी विपिन सिंह का आरोप है कि हिमांशु भाऊ गिरोह का सदस्य बताकर एक युवक ने उसके पास फोन किया और जान से मारने की धमकी दी है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आशंका है कि शिकायतकर्ता ने शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अपने किसी जानकार से धमकी भरा फोन करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed