{"_id":"69fb7106d56e67742e0e7416","slug":"petrol-was-being-bought-from-cab-drivers-and-sold-noida-news-c-23-1-lko1064-94078-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैब चालकों से खरीद दोपहिया वाहनों को बेचा जा रहा था पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैब चालकों से खरीद दोपहिया वाहनों को बेचा जा रहा था पेट्रोल
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- --
-जिला आपूर्ति विभाग व सेक्टर-142 थाना पुलिस ने सेक्टर-141 की बिहारी मार्केट में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने नोएडा के सेक्टर-141 स्थित बिहारी मार्केट की तीन दुकानों से बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बरामद की है। पेट्रोल को कैब चालकों से लेकर एकत्र किया गया था। बाद में उसे दोपहिया चालकों को बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्ति निरीक्षक रजनी ने सेक्टर-142 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो मई को थाना प्रभारी की सूचना पर विभाग की टीम पहुंची। ब्रह्मपाल भाटी की दुकान में पेट्रोलियम पदार्थ व अन्य सामान मिले। वो कैब चालकों से सस्ती दरों पर पेट्रोल लेते थे। दुकान में 20 लीटर क्षमता की 10 बोतलों में पेट्रोल भरा हुआ मिला। वहीं, पास के चौहान मार्केट स्थित दुर्गा हार्डवेयर दुकान से 55 लीटर पेट्रोल व डीजल मिले। शहदरा गांव निवासी रिंकू शर्मा की दुकान पर राहुल नाम का कर्मी मिला। रिंकू ने कैब चालकों से पेट्रोल लेने के लिए बोला हुआ था। थाने में ब्रहमपाल भाटी, राहुल और रिंकू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
पूर्ति निरीक्षक रजनी ने बताया कि सेक्टर 141 में लक्ष्मी सीमेंट एजेंसी की दुकान पर जांच की तो वहां पर 380 लीटर डीजल और 20 लीटर पेट्रोल का भंडारण मिला। मामले में दुकान संचालक सचिन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।